फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यकाल में बढ़ा कर्ज : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने नोटबंदी और किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार बनी तब देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था, जो बढ़कर 256 लाख करोड़ हो गया है। 18-18 घंटे काम करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री के कार्यकाल में कर्ज कई गुना बढ़ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में किसान प्रकोष्ठ के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदना मर चुकी है। वह गांधी की विचारधारा को मिटाने का प्रयास कर रही है। जो लोग आजादी की लड़ाई से नहीं जुड़े, वे आज देशभक्ति की बात करते हैं। सम्मेलन में किसानों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, विकसित भूखंड, सिंचाई, फसलों की लागत और अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। सम्मेलन में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कमांडो, संजय निगम आदि माैजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें