फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 25 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर शाम ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो गाड़ी टकरा गई। इससे बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीहा गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उनका चचेरा भाई अर्जुन, प्याला निवासी जय प्रकाश व आमरू निवासी उमेद अपनी बोलेरो से पलवल से प्याला गांव जा रहे थे।

लेकिन जब उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव पृथला से आगे पहुंची तभी उनके आगे चल रहे ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर के चालक ने अचानक उसे साइड में मोड़ दिया। जिससे उनकी गाड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। गाड़ी में सवार सभी घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत उपचार के लिए फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविंद्र के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें