कस्बे में एक और व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को अलवर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इलाके में पिछले एक महीने में पांच लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
वार्ड-13 कीनजराना के पिता जूमल ने बताया कि उनकी बेटी को बृहस्पतिवार की सुबह तेज बुखार और उल्टी की शिकायत हुई। फिर तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उसे अलवर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने नजराना को डेंगू की पुष्टि की। लेकिन उपचार के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया।
इसी वार्ड के दो अन्य बच्चे 8 वर्षीय शोएब पुत्र हुसैन और अबरार पुत्र इस्लाम भी तेज बुखार से पीड़ित हैं। उनका भी इलाज अलवर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल के प्राथमिक जांच में उनके बच्चों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर झिरका में डेंगू से वार्ड-8 की रामवती, वार्ड-4 के नंदकिशोर, गांव चितौड़ा की विवाहिता समेत वार्ड-9 की पून की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। घर-घर जाकर लोगों के रक्त के नमूने लिए गए और फॉगिंग कराई। लेकिन इस मौत ने फिर कस्बे के लोगों में दहशत भर दिया है।