फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 12 Nov 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक नवंबर को गांव से एक नाबालिग लड़की का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह शाम के समय खेतों में गई हुई थी। वह अपनी मौसी के घरमें उनसे मिलने के लिए आई हुई थी। बताया गया है कि लड़की को बोलेरो गाड़ी में अपहरण कर ले जाया गया। पुलिस ने मंगलवार को देर शाम लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे राजस्थान के जयपुर शहर ले गए।

वहां उसके साथ 10 दिन तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया। अपहरणकर्ताओं ने लड़की को बंधक बनाकर रखा। मंगलवार की शाम लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बाद लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी सतबीर ने बताया कि एक नवंबर को अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी फरार थे। मंगलवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और लड़की के बयान के आधार पर अपहरण और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में तीन युवकों को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात है।
विज्ञापन


जिन युवकों को नामजद किया गया है उनमें वसीन, साहुन और हमीद आदि शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें