फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक अस्पताल के गेट पर छोड़ गया शव

Mon, 23 Sep 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक अस्पताल के गेट पर चालक अज्ञात व्यक्ति का शव रख कर चला गया।
विज्ञापन


गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिनाख्त के लिए शव को जिला अस्पताल में रखा गया है।

गांव बडौली निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहरोला स्थित ऐबल अस्पताल में बतौर गार्ड तैनात है। 22 सितंबर को एक वाहन चालक आया और कहा कि एक्सीडेंट का केस है, डॉक्टर को बुलाओ।
विज्ञापन


वह (गार्ड) जब तक डॉक्टर को बुलाने गया, चालक वहां से गाड़ी को लेकर गायब हो गया। फिर उसने गेट पर एक शव को पड़े देखा। गार्ड का आरोप है कि चालक उस अज्ञात व्यक्ति के शव को छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें