फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवक की हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

- मृतक के सिर व मुंह पर मिले गंभीर चोटों के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। किसी ने युवक की हत्या कर शव को गांव आल्हापुर धान मिल के समीप फेंक दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के सिर, मुंह व शरीर पर गंभीर चोटें हैं। शहर थाना पुलिस ने पार्षद पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार 15 मई सोमवार को आल्हापुर निवासी मोहनलाल ने सूचना दी कि वह वार्ड नंबर 30 की महिला पार्षद सुनीता का पति हैं तथा गांव का पूर्व सरपंच रहा हैं। उन्होंने बताया कि धान मिल के समीप नाके साथ कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। वे तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, परंतु शव की पहचान नहीं हो पाई। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जरूरी सैंपल दिलाए गए हैं। प्रथम दृष्टि में लगता है कि हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से पहचान संबंधी को कोई दस्तावेज नहीं मिला है। युवक की उम्र 30-35 साल के बीच है। उसने जींस की पैंट, कमीज व पैरों में हवाई चप्पल पहनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें