फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुकान में फंदे पर लटका मिला सर्राफ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्शन: 12- मृतक वेद प्रकाश का फाइल फोटो: संवाद
विज्ञापन

कैप्शन: 13- हसनपुर में सर्राफ की हत्या के विरोध में बंद बाजार: संवाद
कैप्शन: 14- जिला नागरिक अस्पताल पलवल में कार्रवाई करते हुए पुलिस: संवाद
पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया
व्यापारियों ने हत्या के विरोध में किया बाजार बंंद, पुलिस के समझाने पर दोपहर को खुला बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर स्थित बाजार में सर्राफ वेद प्रकाश का शव दुकान के अंंदर फंदे से लटका मिला। जबकि दुकान का शटर बंद था तथा बाहर ताला लगा हुआ था। परिजनों ने आसपास के व्यापारियों की मदद से शटर खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। सर्राफ वेद प्रकाश की हत्या की आशंका जताते हुए हसनपुर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। दोपहर तक व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद रखा। बताया गया कि दुकान से लाखों रुपये के जेवरात तथा वेद प्रकाश की बाइक भी गायब है।
जानकारी के अनुसार, हसनपुर के मुख्य बाजार में सर्राफ की दुकान करने वाले वेद प्रकाश रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर गए थे। शाम को दुकान तो बंद हो गई, लेकिन वेद प्रकाश घर नहीं पहुंचे। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचे तो उनके पुत्र ललित क़ुमार अपने छोटे भाई विश्वेंद्र सिंह के साथ पिता की तलाश में बाजार पहुंच गए। वहां पहुंचकर देखा कि दुकान का शटर बंद है तथा ताला लगा हुआ है। काफी देर तक इधर-उधर खोजने के बाद उन्होंने किसी तरह से शटर के नीचे थोड़ी सी जगह में से झांककर देखा तो वेद प्रकाश फंदे पर लटके हुए थे। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद दुकान के शटर का ताला तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। शुक्रवार को इस विरोध में व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया तथा रोष प्रकट किया। व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने व्यापारियों को समझाकर बाजार खुलवाया तथा आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी तथा जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। तब जाकर व्यापारियों ने बाजार खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक वेद प्रकाश के बेटे ललित ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता की मौत के बाद दुकान का ताला तोड़ा तो पिता वेद प्रकाश फंदे पर लटके हुए थे, जबकि दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसके पिता का फोन व बाइक गायब है। दुकान से करीब 300 ग्राम सोना व साढ़े 6 से 10 किलो ग्राम चांदी व तिजोरी से पैसे भी गायब मिले। पुलिस के अनुसार, शिकायत में सर्राफ की दुकान के पड़ोस में स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक गांव अतवा निवासी दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया है कि उसके पिता के साथ वह अक्सर झगड़ा करता था। पुलिस ने ललित के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें