फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं लाने पर मारपीट, दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित 10 नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। विवाहिता से दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं लाने के मामले में सुसराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर में बंधक बना लिया। बंदूक की नोक पर देवर ने दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सहित 10 नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर व देवर दहेज में स्कॉर्पियो की मांग कर उसके साथ मारपीट करने लगे। शादी के बाद उसने एक बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। बेटे के जन्म पर ससुरालजनों ने 10 लाख रुपये की मांग की, लेकिन नहीं देने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखने लगे। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके सगे देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद उसके चचिया ससुर का बेटा (देवर) उसके घर आया। उसे अकेली देखकर हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने विरोध किया और ससुरालजनों को बताया तो उसके साथ ही मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित दस आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी के अलावा दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें