फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कूड़े की ढेर से मिला नवजात का शव, अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस, आरोपी की पहचान का किया जा रहा प्रयास
विज्ञापन



पलवल। शहर के एकता नगर के समीप कूड़े के ढेर में नवजात शिशु को फेंककर आग लगा दी गई। आग से शिशु बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। शव नवजात लड़के का है, जिसका जन्म एक-दो दिन पहले ही होने आशंका जताई जा रही है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।
भवनकुंड चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी प्रेमचंद के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया है। उन्होंने मौके पर शिशु की पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता नगर निवासी वीरेंद्र ठाकुर के अनुसार कॉलोनी के लोगों ने शनिवार सुबह एक बच्चे का शव कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ देखा था। उन्होंने मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के रास्ते पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें