फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एमएसपी पर खरीदी जाएगी फसल, 24 घंटे में होगा भुगतान’

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि 1 अप्रैल से अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों की फसल की खरीद शुरू हो जाएगी और 24 घंटे के अंदर उसका भुगतान हो जाएगा। फसल बेचने में न तो किसानों को कोई परेशानी आने दी जाऐगी और न ही अनाज मंडी से आढ़त खत्म होंगी। रविवार को वह प्राइवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आईएस मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को बहकाने में लगा हुआ है। जो काम भूपेंद्र हुड्डा नहीं कर सके वह काम अभय चौटाला ने कर दिखाया है। विरोध के चलते आज इनेलो और कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों कोनों पर खडे़ हुए हैं। बुढ़ापा पेंशन पर कहा कि प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार ने सवा साल में बुढ़ापा पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है और आगे भी करती रहेगी। पहले मंडी के आढ़ती कहते थे कि जब विभाग से पैसा आए तो मिलेगा, जिसको लेकर किसान कई-कई दिन तक चक्कर काटते रहते थे, लेकिन अब सरकार ने यह व्यवस्था कर दी है कि फॉर्म जे भरने के 24 घंटे के अंदर फसल का भुगतान उसके खाते में आ जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री हर्षकुमार, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत, जिलाध्यक्ष राजेश गर्ग, विश्व कुमार भालू, प्रेम सिंह सौरोत, जितेंद्र गर्ग, हेतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें