फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय मापदंडों से ही मंडियों में खरीदी जाए फसल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तय मापदंडों से ही मंडियों में खरीदी जाए फसल : डीसी
विज्ञापन

पलवल। तय मापदंडों से ही अनाज मंडी में आने वाली फसल को खरीदने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाएं। इसके अलावा मंडियों में खरीदी जा चुकी धान व बाजरे की फसल का उठान भी शीघ्र किया जाए, ताकि नई आवक में व्यवधान न हो। यह बात उपायुक्त नरेश नरवाल ने कही। उपायुक्त लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले में धान व बाजरा आदि फसलों की खरीद व अनाज मंडी में आई फसल के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक में उपायुक्त ने अब तक हुई फसल की खरीद के संबंध में प्रगति विवरण की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अधिकारियों द्वारा मंडी का निरीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित नमी मात्रा पर धान की फसल खरीदी जाएं। किसान को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार की व्यवस्था मंडियों व खरीद केंद्रों में की जाएं। उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्टॉक की रिपोर्ट भी निरंतर भेजते रहे तथा मिलर्स का स्टॉक भी निरंतर चेक किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों को पराली न जलाने के बारे भी जागरूक किया जाए तथा उन्हें प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए। सरकार द्वारा सैटेलाइट के माध्यम से हर रोज पराली जलाने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है व 24 घंटे की अवधि में दो बार फोटो ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं सीओ जिला परिषद अमित कुमार, एसडीएम पलवल कंवर सिंह, एसडीएम होडल, डीएफएससी नरेंद्र सिंह, एएफएससी डीएम हैफेड वीपी मलिक, डीएम वेयर हाउस मनोज पाराशर, प्रधान राइस मिल बृजपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें