फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पांच हजार का इनामी बदमाश धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी सिरौली, थाना सदर पुन्हाना के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2025 में दर्ज एक आपराधिक मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीआईए स्टाफ पुन्हाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार ऐसे आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें