फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल चीनी मिल को 10.70 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से लिया सुविधाओं का फीडबैक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक प्रदीप दहिया ने शुक्रवार को पलवल सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर पेराई सत्र 2026-27 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मिल की निर्धारित क्षमता 2200 टीसीडी के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने और इस सत्र में 10.60 से 10.70 प्रतिशत तक चीनी रिकवरी हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना लेकर पहुंचे किसानों से बातचीत कर तौल प्रक्रिया, गन्ना आपूर्ति और मिल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही हरियाणा किसान ऐप को लेकर किसानों से सुझाव भी प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने मिल प्लांट की मशीनों, चीनी उत्पादन प्रक्रिया और गोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि पिछले पेराई सत्र 2025-26 में पलवल मिल ने 10.52 प्रतिशत चीनी रिकवरी के साथ प्रदेश की सहकारी और निजी मिलों में प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने इस उपलब्धि को बरकरार रखते हुए बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मिल प्रबंधन के अनुसार, इस सत्र में प्रदेश की सभी चीनी मिलों में सबसे पहले पलवल मिल में पेराई शुरू हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले गन्ना क्षेत्रफल में भी करीब 2700 एकड़ की वृद्धि हुई है। निरीक्षण के दौरान नए शीरा भंडारण टैंक और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर एमडी ने उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें