फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटा गया ट्रक बरामद

Mon, 21 Dec 2015 06:39 PM IST
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर दिल्ली-अलवर रोड स्थित सद्दीक नगर के पास एक ट्रक चालक को पीटकर कुछ लोगों ने ट्रक लूट लिया। पीड़ित ने इस वारदात की सूचना नूंह पुलिस को दी। नूंह पुलिस ने गांव फिरोजपुर नमक से उस ट्रक को बरामद कर लिया। देर शाम तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


पीड़ित चालक तौफीक पुत्र रज्जाक निवासी गांव अड़बर ने नूंह पुलिस को अपनी शिकायत सौंप दी है। पुलिस को तौफीक ने बताया कि वह सद्दीक नगर के पास अपने ट्रक में कुछ काम करा रहा था। पांच-छह अज्ञात लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

उसने आरोप लगाया कि ट्रक में काम कराते वक्त उसके पास कुछ नकदी भी थी। मारपीट करने के बाद बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गए। ट्रक चालक तौफीक ने इनमें से एक आरोपी की पहचान फिरोजपुर नमक के एक व्यक्ति के तौर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर गांव फिरोजपुर नमक में तलाशी के दौरान लूटे गए ट्रक को बरामद कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें