फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Tue, 14 Feb 2017 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‘मैं भी बाहर जाउंगी’ - फोटो : SELF
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो लडकियों के साथ हुई छेडछाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी को गिर तार कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार 19 वर्षीय एक पीड़ित लड़की ने शिकायत दी है कि वह गत 28 जनवरी को घर से खेतों पर शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में गांव लोहागढ़ निवासी डेनी बाइक लेकर आया और पीड़िता को धमकी देकर बाइक पर बैठाकर छज्जूनगर नहर पर ले गया। जहां पर डेनी ने फोन करके अपने दोस्त पुनीत को बुला लिया। जिसके बाद दोनों युवको ने पीड़िता के साथ छेडछाड़ की और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी पुनीत को गिर तार कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार 18 वर्षीय पीड़िता लड़की ने शिकायत दी है कि वह गत 6 फरवरी को घर से गांव में किसी काम से जा रही थी। तभी गांव मिंडकौला निवासी भुरा ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेडछाड़ की। विरोध करने पर उक्त युवक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडिताओं की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें