फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट बस संचालक ने किया रोडवेज बस चालक पर हमला

Wed, 17 Aug 2016 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
loot in roorkee bandarjoodh villege - फोटो : sandeep singh/ amarujala, roorkee
विज्ञापन
आए दिन हो रही लूट की वारदातों से शहर के व्यापारी दहशत में हैं। सोमवार को फिर से बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी अनिल से तीन लाख रुपये लूट लिए व फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पिछले दिनों कुछ बदमाशों को पकड़ा भी है, लेकिन बदमाश अब भी चुनौती बने हुए हैं। 
विज्ञापन

व्यापारियों का दर्द है कि पुलिस भी समय पर उनकी सुनवाई नहीं करती है। पुलिस कंट्रोल रूम को फोन मिलता नहीं है व अधिकारी भी ज्यादातर फोन उठाना गवारा नहीं करते। व्यापारियों का कहना है कि हालत इस कदर खराब हो रहे हैं, कि यूपी-बिहार की तर्ज पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 
व्यापारियों का कहना है कि ऐसे में जब सुरक्षा व्यवस्था ही बदहाल होगी तो, व्यापार धंधे बंद करने पड़ जाएंगे। सोमवार की लूट की घटना से आहत व्यापारियों ने मंगलवार की देर शाम अग्रवाल भवन में बैठक की। सर्राफा एसोसिएशन क अध्यक्ष चंद्र किशोर मंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने बदमाशों को दो दिन में पकड़ने का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। परचून व्यापारी हरीश मंगला का कहना है होडल में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है। आए दिन व्यापारियों के साथ वारदातें हो रही हैं। गढ़िया बाजार स्थित उनकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस एक भी चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। आढ़ती राजेश गर्ग ने बताया कि लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस इन पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन

व्यापारियों में डर इतना बढ़ गया है कि कुछ तो पलायन तक करने की सोच रहे हैं। परचून के थोक विक्रेता चंद्र प्रकाश सिंगला का कहना है कि आपराधिक वारदातों के कारण व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। ऐसे हालात तो यूपी-बिहार में सुने जाते रहे हैं। अगर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान नहीं कि गई तो व्यापारी होडल से पलायन करने को मजबूर हो जाऐंगे। वहीं, कपड़ा व्यापारी श्याम सुंदर मंगला का कहना है कि लगातार हो रही वारदातों से ऐसा लगता है कि जैसे शहर में कानून नहीं बल्कि जंगल राज कायम है। पुलिस कहीं भी कार्य करती नहीं दिख रही है। बिना सुरक्षा व्यवस्था के तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। 

नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने की तरफ पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय पुलिस कर्मचारी व अधिकारी केवल अपनी कमाई में लगे रहते हैं। अगर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कर अपराधियों का जल्द सुराग नहीं लगाया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। 
उदयभान, विधायक, होडल। 

पुलिस नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। पिछले दिनों हुई वारदातों का खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। जहां तक कंट्रोल रूम में फोन ना मिलने की बात हो तो कोई तकनीकी खराबी उसकी वजह हो सकती है। वे उसे चैक कराकर तुरंत ठीक कराएंगे। 
विज्ञापन

राहुल शर्मा, एसएसपी, पलवल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें