फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े व मारपीट के दो मामलों में आठ पर केस

Thu, 09 Jun 2016 04:47 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े व मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन

पहले मामले में गांव अलावलपुर निवासी राजकुमार ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दी है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी लोकेश, सेटी उर्फ मलखान, संजय, सुंदर व

जयपाल ने घर मे घुसकर उसके पुत्र सुमित व पत्नी गुड्डी पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर संजय, मलखान व लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


दूसरे मामले में प्रकाश कॉलोनी निवासी भजनलाल ने कैंप थाना में शिकायत दी है कि कैंप कालोनी में धर्मवीर, कान्हा व कृष्ण नाम के लोगों ने उनके मिलने वाले राजेश कुमार पांडे को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव में लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें