फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के बाबा से लाए थे तीन लाख के पुराने नोट, पकड़े गए

Fri, 31 Mar 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैश के साथ पकड़ा गया - फोटो : SELF
विज्ञापन
पुलिस की अपराध जांच शाखा ने यहां अदालत परिसर के सामने से एक स्विफ्ट कार में तीन लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाने जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों से तीन लाख रुपये के पुुराने नोट व कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पुराने नोट आयकर विभाग के हवाले कर दिए हैं। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने बताया कि अपराध जांच शाखा प्रभारी अजीत सिंह को सूचना मिली थी कि मथुरा की तरफ से एक कार में कुछ लोग पुराने नोट बदलवाने के लिए फरीदाबाद जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अजीत सिंह ने पुलिस टीम बनाकर अदालत परिसर के सामने नाका लगा दिया तथा वाहनों की जांच शुरू कर दी।

तभी मथुरा की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एचआर 51 एबी 9600 आई तथा पुलिस नाके को देखकर कुछ दूरी पर ही चालक ने कार रोक दी तथा गाड़ी को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए कार को रोक लिया तथा उसमें सवार चार लोगों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 500-500 रुपये के पुराने तीन लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत गाड़ी व रुपयों को कब्जे में ले लिया । पुलिस ने आरोपियों होशियार पुत्र  श्याम लाल निवासी मलेरना रोड बल्लभगढ़, रोनक पुत्र कमल सिंह निवासी दयालपुर फरीदाबाद, सुरेश पुत्र गिरधारी तथा ध्यान सिंह उर्फ बल्लू पुत्र श्याम लाल निवासीगण राजीव कालोनी सेक्टर-56 फरीदाबाद को भी हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


एसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह इन रुपयों को मथुरा में रहने वाले किसी बाबा (साधू संत) से लेकर आए हैं और नए नोटों में बदलवाने के लिए लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने यह बात भी स्वीकार की है कि वे पहले भी इस तरह से पुराने नोटों को बदलवा चुके हैं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है तथा इस बात की खोजबीन शुरू कर दी है कि पुराने नोट को इस तरह से कौन बदलवा रहा है।

आरोपियों से भी उन लोगों के बारे मेेेें जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर आयकर विभाग भी इस मामले को लेकर सतर्क हो गया है। एसपी का कहना है कि इनसे पूछताछ के बाद पुराने नोट बदलवाने वाले पूरे गिरोह का सुराग मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें