पुलिस पर हमला कर प्रतिबंधित पशु के मांस बेचने वाले आरोपी को हिरासत से छुड़ाए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस अधिकारी पर गाज गिर ही गई। हथीन थाना के एसएचओ दीपचंद का तबादला कर उन्हें बहीन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हथीन थाना में इकोनॉमिक सेल से आए देवेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस बीच हथीन पुलिस पर हमला करने के मामले में छायसां से दो आरोपियों शाजिद व तसलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हथीन पुलिस ने मामले में दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन पुलिस के हत्थे अभी तक मात्र दो आरोपी ही लगे हैं। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। मामले में राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा की जिला इकाई ने सीएम विंडो पर शिकायत कि है आरोपी पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से फरार हुआ।