फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने पर कश्मीरी छात्र को पीटा

Sun, 10 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए दिनभर चला छात्रों का धरना
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाइक टकराने पर कुछ ग्रामीण युवकों ने इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययनरत एक कश्मीरी छात्र  की पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर भारत माता की जय न बोलने की अफवाह उड़ी, लेकिन बाद में घटना बाइक से टक्कर लगने की ही निकल कर आई। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि घटना तीन दिन पुरानी है और उन्होंने टक्कर लगने की बात की पुष्टि की। उधर पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनएच-2 पर गांव बामनीखेड़ा के समीप सत्या कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा कश्मीरी मूल का छात्र संस्थान के समीप ही किराए के एक मकान में रहता है। बृहस्पतिवार शाम को छात्र बाइक पर जा रहा था, गांव बामनीखेड़ा के समीप उसकी बाइक एक व्यक्ति से टकरा गई। इस पर स्थानीय ग्रामीण युवकों ने छात्र की पिटाई कर दी। मौके पर ही मौजूद अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर विवाद को शांत करा दिया।

तभी कुछ लोगों ने इसे भारत माता की जय न बोलने से जुड़ा विवाद बताते हुए मामले को सांप्रदायिकता का रंग देने की कोशिश की। कॅालेज के सीईओ अमरीकर सिंह ने पूछे जाने पर इस विषय पर इतना ही कहा कि यह घटना तीन दिन पूर्व कालेज से बाहर हुई थी और बात मामूली टक्कर की ही है। उक्त कश्मीरी छात्र भी बाहर रहता है। उन्होंने छात्र का नाम बताने से इंकार किया। जानकारी के अनुसार विवाद के बाद कश्मीरी छात्र छुट्टी लेकर अपने घर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बारे में जब थाना सदर पुलिस से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस तरह की किसी भी प्रकार की शिकायत आने से इंकार किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें