पलवल में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर झगड़ों व मारपीट की घटनाओं में सात के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
सदर थाने में दिए मामले में गांव मंदपुरी निवासी हनीफ ने इसराईल, रहीश, अनीश, इशमा, रानिया, व अनीशा सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी है।
हनीफ का कहना है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर उसे व उसके परिजनों को घायल कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई अमर सिंह के अनुसार घायलों के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
दूसरे मामले में होडल निवासी कुशलपाल ने शिकायत में कहा कि वह बस स्टैंड के पास किसी काम से गया था।
रास्ते में होडल निवासी मूलचंद व उसके लड़के ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोक कर हमला कर दिया। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।