फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने एक रात में मारीं 45 भेड़ें

Fri, 06 May 2016 04:03 PM IST
palwal
विज्ञापन
अमेरिकन कौकर स्पैनियल है - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन

विज्ञापन
 हथीन (ब्यूरो)। गांव रणसीका में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि उन्होंने बुधवार की रात को मोहम्मद सत्तार नामक एक किसान की 45 भेड़ों को मार दिया। गांव के लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई है। 

रणसीका गांव के किसान मोहम्मद सत्तार भेड़ पालते हैं। चराने के बाद उन्होंने बुधवार रात को उन्हें घर के बाहर बांध दिया था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह भेड़ों को देखने गए तो 45
विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़ें मरी हुई मिलीं जबकि पांच भेड़ गंभीर रूप से घायल थीं। बताया गया है कि इन भेड़ों को गांव में आवारा घूमने वाले कुत्तों ने नोंच नोंच के मारा डाला। किसान के मुताबिक इससे पहले भी 20 भेड़ों को आवारा कुत्ते कई दिन पहले मार चुके हैं। किसान मोहम्मद सत्तार ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है, जिससे आगे कोई नुकसान न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें