फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रोंदा

Mon, 06 Feb 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर किठवाड़ी चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची कैंप थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ओमवीर ने बताया कि गांव बढ़राम निवासी हरकेश पातली गेट के समीप रहता है। हरकेश की मां अंगूरी यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव मरोरगढी अपने मायके गई हुई थीं। रविवार को हरकेश अपने मामा के घर से अपनी मां को बाइक पर लेकर मरोरगढ़ी से पलवल आ रहा था। जब वह किठवाडी चौक पर पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मां-बेटे को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। 

आगे जाकर चालक ने ट्रक रोका और ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ेले लिया और शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें