फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

Mon, 21 Dec 2015 06:33 PM IST
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दोपहर नूंह-होडल रोड पर गांव अड़बर से आगे दो बाइकों में हुई टक्कर में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नूंह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक 30 वर्षीय शौकत पुत्र सुभराती निवासी गांव नाखनौल, तहसील तिजारा, जिला अलवर राजस्थान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

इस मामले में आसू पुत्र नसरू निवासी नाखनौल, राजस्थान की शिकायत पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे बाइक सवार की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें