फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Fri, 15 Jan 2016 05:26 PM IST
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-अलवर रोड पर शुक्रवार को नूंह थाने की ओर से जाने वाली सड़क के ठीक सामने डंपर द्वारा टक्कर मार देने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूंह बाइपास की ओर से तेजी से आ रहे दो डंपरों में आपसी दौड़ की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


बाइक पर सवार होकर गांव बाजड़का के निवासी कमरुद्दीन (70) अपने पुत्र हमीदा के साथ जा रहे थे। बाइक हमीदा चला रहा था। रास्ते में तेजी से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में कमरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र हमीदा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर पहुंचकर इस हादसे के शिकार हमीदा को तुरंत नल्हड़ मेडीकल कॉलेज भिजवा दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और नूंह थाने में हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर और बाइक को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें