फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 17 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Jun 2016 04:07 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने चार महिलाओं सहित 17 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव बघौला निवासी विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी गांव मवई (फरीदाबाद) निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज लाने मे असमर्थता जताने पर निर्मला को पति राहुल, ससुर रमेश, सास सरला देवी व जेठ भूपेंद्र ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जेठ भूपेंद्र पर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। 

वहीं गांव देवली निवासी राधा ने शिकायत दी है कि गांव समालखां (पानीपत) निवासी ससुर चन्नूमल, सास विमला, पवन व दीपक देवर व जय भगवान ने दहेज में दो लाख रुपये नगद नही मिलने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले मे प्रकाश बिहार निवासी प्रीति पुत्र सुभाष चंद ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है कि दहेज में कार व दो लाख रुपये नही देने पर उसे नंगला गुर्जर (फरीदाबाद) निवासी पति सुनील, ससुर ईश्वर, सास धोती, राजेश, संजय, अशोक, अनिल व ज्योति पत्नी अनिल ने मारपीट करते हुए व धमकी देकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें