फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बेसुध मिला लापता सैनिक

Wed, 18 Jan 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लापता सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव नंदावाला में अपने परिवार के साथ 20 दिन की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर जाते समय लापता हुआ सैनिक सौरभ पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास मिला। पता चला है कि सैनिक जहर खुरानी गिरोह का शिकार बना था। 
विज्ञापन


जिस समय सैनिक सौरभ मिला उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई। फिलहाल विभाग के अधिकारी उसे अपने कैंप में ले गए हैं। उसके पिता व चाचा उसके साथ ही मौजूद हैं जो उसकी हालात ठीक होने पर वापस अपने घर लौटेंगे। गांव नंदावाला निवासी राजवीर बैंसला ने बताया कि सौरभ के पिता राजेंद्र ने सोमवार की रात फोन पर बताया कि मिल्ट्री के साथियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और सौरभ की फोन लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की गई। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान आसनसोल रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की रात करीब 11 बजे सौरभ बेसुध हालत में पाया गया। फिलहाल सौरभ कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सौरभ को उसके विभाग के अधिकारी अपने कैंप में ले गए हैं। उसके साथ उसके चाचा व पिता हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सौरभ 9 जनवरी को अपनी ड्यूटी पर कोलकाता रवाना हुआ था। इलाहाबाद तक परिजनों की सौरभ से फोन पर बातें होती रहीं, लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। उसका सामान व आई कार्ड झारखंड के जरसीदी रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें