कोर्ट में एक कैदी को पेशी पर ले जाते चालानी गार्ड
- फोटो : amar ujala
हरियाणा का शातिर इनामी बदमाश जग्गा मंगलवार को मुठभेड़ के बावजूद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उत्तर प्रदेश के कोसीकलां में बठैन गांव के गेट पर पलवल पुलिस की उससे मुठभेड़ हुूई।
बदमाशों व पुलिस के बीच करीब 15 मिनट तक गोलीबारी चली। पुलिस की गोली से बदमाशों की कार का टायर फट गया, इसके बावजूद वो कार भगाते रहे और किसी तरह नंदगांव पहुंच गए। यहां पुलिस को चकमा देकर जग्गा अपने साथी के साथ भाग निकला। घायल बदमाश सुखीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि बदमाशों व पुलिस के बीच लगभग पंद्रह मिनट तक गोलियां चली। जग्गा अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी को लेकर नंदगांव की ओर भागने लगा। पुलिस लगातार पीछे लगी रही। बदमाशों ने सीआईए टीम की स्कोर्पियो गाड़ी के टायर में गोली मार दी।
इससे वह एक गड्ढे में जा गिरी और बदमाश भाग निकले। पुलिस व बदमाशों की बीच नंदगांव में फिर मुठभेड़ हो गई। यहां घायल सुधीर ने दम तोड़ दिया। मोती कुंड के समीप जंगलों में जग्गा गाड़ी में मृत पड़े मीसा निवासी सुधीर व घायल नवीपुर निवासी सुखीराम को छोड़कर अपने साथी करीमपुर निवासी हेमू के साथ भाग निकला। जग्गा बेहद शातिर बदमाश है। उस पर हत्या और लूट के कई मामले फरीदाबाद एवं आसपास के थानों में दर्ज हैं।