फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूट की दो वारदातें कबूलीं

Sun, 05 Jun 2016 05:26 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : file photo
विज्ञापन
 कैंप थाना पुलिस ने नीमका जेल में बंद तीन आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर रिमांड के दौरान लूट की दो वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर दो दिन की और रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने एक मामले में लूटी गई रकम में से कुछ राशि को बरामद भी कर लिया है।
विज्ञापन


कैंप थाना एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार जनाचौली निवासी अनिल, डाढौता निवासी सूरज तथा न्यू कालोनी निवासी विकास उर्फ  बब्लू को मेवात पुलिस ने लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। मेवात पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अलावलपुर रोड पर एक व्यक्ति से लूट की वारदात को कबूल किया था, जिस पर पुलिस आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर पलवल लाई।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिसंबर 2015 में अलावलपुर रोड पर रेलवे पुल के निकट से एक व्यक्ति से दो लाख 40 हजार रुपये लूटे थे। इस संबंध में बघौला निवासी जयपाल के बयान पर मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में अनिल से 46 हजार रुपये तथा सूरज से 34 हजार रुपये बरामद किए गये हैं। बदमाशों के अनुसार बकाया रकम को उन्होंने अपने एशो-आराम पर खर्च कर दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने गांव रायपुर के निकट केएमपी पर एक छोटा हाथी चालक से एक लाख रुपये लूट की वारदात को भी कबूल किया है। पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर उन्हें दो दिन के लिए और रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें