फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BREAKING: इलाहाबाद की नैनी जेल के गेट पर फायरिंग, दो की हालत नाजुक

Sun, 05 Jun 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इलाहाबाद में बेखौफ बदमाशों ने की जेल के गेट पर फायरिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के इलाहाबाद में नैनी जेल के गेट पर फायरिंग से हड़कंप मचा है। चश्मदीदों के मुताबिक दो बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी को अंजाम दिया। गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कैदियों से मिलने आए तीन और लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल वारदात की वजहों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन वारदात से स्तब्ध है और इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

चश्मदीदों के मुताबिक दो बाइक सवार बदमाश आए और नैनी जेल के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां दागने लगे। उनका मकसद क्या था, वे कौन थे, अभी इसका पता नहीं लगा है। वारदात के बाद से पुलिस प्रशासन चुस्त हो गया है और जेल की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। लेकिन इस तरह हुई वारदात ये सवाल भी खड़ा करती है कि क्या बदमाशों में कानून व्यवस्था और पुलिस का जरा भी खौफ नहीं हैं। 
विज्ञापन


इलाहाबाद में आए दिन होती वारदातों प्रशासन को कटघरे में खड़ा करने पर मजबूर करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें