फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेलपुर में मतदान के दौरान पूर्व सरपंच से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गेलपुर में मतदान के दौरान पूर्व सरपंच से की मारपीट
विज्ञापन

पलवल। रविवार को हुए मतदान के दौरान गांव गेलपुर में मतदान करने के लिए झगड़ा हो गया। गांव के कुछ लोगों पर मतदान केंद्र 52 पर पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार से मारपीट का आरोप है। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी चचेरी बहन सविता को वोट डलवाने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर आया था। जैसे ही वोट डालने के लिए केंद्र के अंदर जाने लगा तो वहां मौजूद चांदरूप, कर्नल, जर्नल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। जिससे उसको चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में लाया गया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें