फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राशन कार्ड बना दहेज उत्पीड़न के मामले से किया बचने का प्रयास, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न के मामले से बचने को बनवाया फर्जी राशन कार्ड
विज्ञापन

- पुलिस के गहनता से जांच करने पर खुला सारा मामला
पलवल। दहेज उत्पीड़न के मामले से बचने के लिए दो आरोपियों ने फर्जी राशन कार्ड बनवाकर खुद को बचाने का प्रयास किया। पुलिस जांच में राशन कार्ड फर्जी पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पीड़ित की बेटी ने वर्ष 2018 में दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का एक मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। जिसमें रहमान व इरशाद सहित पांच छह आरोपी थे। रहमान व इरशाद ने फर्जी राशन कार्ड बनवाकर पुलिस को पेश कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि पीड़ित और उसके पति से उनका कोई लेना-देना नहीं है पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जब गहनता से जांच की। तो पाया गया कि आरोपियों द्वारा पेश किया गया राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनवाए गए हैं। जिनका विभाग में कोई रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
बाइक सवार युवकों से 60 हजार रुपये लूटे
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी से बाइक सवार दो युवक हजारों रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि जिला अलवर राजस्थान के गांव उहपूर निवासी धर्मपाल मवेशियों का व्यापारी है। गत 30 मार्च को पीड़ित गाड़ी से एक साथी के साथ यूपी में भैंस खरीदने के लिए जा रहा था। पीड़ित जब गांव रहीमपुर के समीप पहुंचा। तो एक बाइक पर दो युवक आए और गाड़ी को रुकवाकर कहा कि तुम हमारी झोटा-बुग्गी में टक्कर मारकर आए हो। इस पर दोनों युवक पीड़ित को अपने साथ यमुना पुल के नीचे खेतों में ले गए। जहां पर दोनों युवकों ने पीड़ित से 60 हजार रुपये की नकदी को लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें