फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक पर फरसा और लाठी से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवक पर फरसा और लाठी से हमला, घायल
विज्ञापन

हथीन। गांव बहीन में एक कार सवार युवक पर चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया। युवक को लाठी और फरसा से इस तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बहीन थाना में शिकायत करने पहुंचे तसीम पुत्र हबीब निवासी पावसर ने बताया कि इकबाल , अनवर , सकील व अरसद ने उस पर हमला किया है। उसने बताया कि 28 अप्रैल को वह कार से अपने गांव पावसर से सीकरी जा रहा था। जैसे ही वह बहीन बस स्टैंड के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो पहले से ही खडे़ चार लोगों ने गाड़ी के आगे बुलट बाइक लगा दी। इसके बाद उस पर फरसा और लाठी- डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें