जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
हथीन। गांव रनियाला खुर्द उर्फ झांडा में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि झांडा गांव के एक युवक इरफान ने अज्ञात कारणों के कारण शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर बहीन थाना पुलिस फरीदाबाद स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचे और शव को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बहीन थाना प्रभारी नवलकिशोर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस संदर्भ में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है और ना ही मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है। इरफान की 43 दिन पहले की शादी हुई थी।