छेड़छाड़ का विरोध करने पर की लाठी डंडो से पिटाई
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक को करीब आधा दर्जन युवकों को मारा पीटा। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी जोगेंद्र के अनुसार एक पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गत 23 फरवरी को वह बाइक से किसी काम से पलवल जा रहा था। जैसे ही वह रसूलपुर फाटक के समीप पहुंचा तो एक लड़की के साथ कुछ युवक अभद्रता कर रहे थे। पीड़ित ने जब पास जाकर देखा तो वह उसकी चचेरी बहन निकली। पीड़ित ने उक्त युवकों का विरोध किया। विरोध करने पर युवकों ने पीड़ित पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि अभद्रता करने वाले युवक गांव लोहागढ़ निवासी काली, योगेश, अर्जुन, नरसिंह, पुनीत, विक्रम व महेंद्र रहे।