फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टा सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टा सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

होडल। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुन्हाना मोड़ के निकट वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस पकडे़ गए आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया है। पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद नाकाबंदी कर नाका बन्दी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक सवार तीनों युवक पुलिस को देख बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर एक युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मकरज निवासी जैमत जिला नूंह बताया। पुलिस ने उक्त आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया। उसी दौरान पकडे़ गए दूसरे आरोपी ने अपना नाम मुस्तफा उर्फ मुस्ती निवासी काहनोर जिला भरतपुर तथा तीसरे ने अपना नाम समीम निवासी लुहिंगा कला जिला नूंह बताया। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के पास से चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद बाइक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें