अदालत से भगौड़ा घोषित व पुलिस के लिए काफी समय से सिरदर्द बने 50 हजार के ईनामी बदमाश ने शनिवार को अदालत में जाकर आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार, गांव दीघौट निवासी हीरा भाटी पर वर्ष 2009 में गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप था। वहीं फरवरी 2014 में हीरा भाटी व उसके भाई सीता भाटी पर हत्या का एक ओर मामला भी दर्ज हुआ था।
जिसमें पुलिस ने 19 मार्च 2014 को सीता भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन हीरा भाटी तभी से ही पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। हीरा भाटी के अदालत में पेश नही होने पर अदालत ने उसे छह अक्तूबर 2014 को भगौड़ा घोषित कर दिया था।