चार गोवंश बरामद, तस्कर मौके से फरार
होडल। गोवंश की तस्करी करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि अब वह सीआईए पुलिस चौकी के पास से भी पशु तस्करी करने से नहीं चूक रहे हैं। रविवार को गोवंश तस्करी की भनक लगते ही गोरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए, लेकिन तस्कर इससे पहले ही गोवंश को छोड़कर फरार हो गए। गोरक्षा दल के सदस्यों ने गोवंश को पास के गोसेवा धाम अस्पताल भेज दिया है। दल के प्रधान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है। दल के प्रधान भगत सिंह ने शिकायत में बताया कि देर रात वह अपनी टीम के सदस्य सुखदेव, विष्णु, हरेंद्र, ललित, पुरुषोत्तम, महेश, योगेश, देवीलाल व राजू सौरोत के साथ गाड़ी में सवार होकर कोसी से होडल की तरफ आ रहे थे। जब वह उझीना ड्रेन के पास पहुंचे तो उन्होंने कुछ लोगों को चार गोवंश के साथ उझीना ड्रेन के रास्ते मेवात की तरफ जाते हुए देखा। जब उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर हमला कर दिया और गोवंश को छोड़कर ड्रेन की झाड़ियों से होते हुए मौके से फरार हो गए।