फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी कांड का खुलासा, दो बदमाश धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह के ध्यानार्थ
विज्ञापन

एटीएम चोरी कांड का खुलासा, दो बदमाश धरे
49,850 रुपये बरामद, गिरोह का सरगना नूंह निवासी अडवानी अब भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गत महीने हसनपुर से 32 लाख रुपये कैश से भरे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले जाने वाले मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से करीब 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गिरोह के सरगना सहित पांच अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों बदमाशों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि वे दोनों इस गिरोह के सरगना के साथ केवल मजदूरी पर कार्य करते हैं, जिसकी एवज में उन्हें 50-50 हजार रुपये दिए जाते थे। बदमाशों की पहचान समीम निवासी गांव धौज (फरीदाबाद) व अकबर निवासी उटावड़ के रूप में हुई है। 11 जनवरी की देर रात हसनपुर में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले गए थे। उस एटीएम में 31 लाख, 90 हजार रुपये थे। पुलिस ने इस मामले में बैंक के प्रबंधक जगेश कुमार के बयान पर हसनपुर में थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस कप्तान विनोद कौशिक के आदेश पर अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना के नेतृत्व में एक टीम इस जांच में जुटी थी। इस टीम में भड़ाना के साथ एएसआई तेजवीर, अभय सैनी, हेड कांस्टेबल राकेश, भूपेंद्र, सिपाही नरेंद्र, कर्मवीर, रिंकू, सोनू व संदीप शामिल थे। पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने बताया कि अपराध जांच शाखा टीम रात को शहर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। हथीन रोड पर पीयूष सिटी के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए। जिन्होंने लूटपाट की नियत से पुलिस गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी के रुकते ही टीम ने दोनों लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में सात-आठ व्यक्ति शामिल है और गिरोह के सरगना गांव खरखड़ी (नूंह) निवासी अडवानी व उसका एक साथी बिल्लू है।
विज्ञापन


15 वारदात को दे चुके हैं अंजाम
आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह द्वारा अब तक 15 वारदात को अंजाम दिया हुआ है। जिनमें उन्होंने एक वारदात फरीदाबाद जिले के गांव मोहना में, तीन गुरुग्राम में, तीन रोहतक में, तीन यूपी में, एक पानीपत में, एक लुधियाना में, एक राजस्थान में व दो एमपी दी हुई है। आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह ज्यादातर उन एटीएम को अपना निशाना बनाता है, जिन पर रात के समय सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं रहता है। गिरोह द्वारा पहले उसी क्षेत्र से एक ऐसी गाड़ी को चोरी किया जाता है, जिसमें वे एटीएम मशीन को आसानी से ले जा सके। उसके बाद गैस कटर के माध्यम से एटीएम मशीन को उखाड़ा जाता है और थोड़ी दूर जाकर मशीन को फेंक दिया जाता है और गिरोह के सरगना अडवानी व बिल्लू उन्हें मजदूरी देकर मशीन में कैश रखने वाले बॉक्स को अपनी दूसरी गाड़ी में रखकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें