हत्या के प्रयास में मुकदमा
हथीन। हथीन समीपवर्ती गांव मढ़नाका में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बाबूलाल ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में 4-5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात दो बाइक पर सवार होकर 4-5 लोग आये और उसके घर पर फायरिंग कर दी। मिन्डकोला चौकी प्रभारी मोहम्मद इदरीश ने बताया कि एक मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। ब्यूरो