सोशल मीडिया फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने आरोप
पलवल। एक महिला ने कुछ युवकों पर आरोप लगाया है कि उसका सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार उसकी आईडी से उसके दोस्तों को आरोपी अभद्र मैसेज और गलत टिप्पणी करते हैं। इस संबंध में पीड़िता ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने अकाउंट में डाले गए मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात युवक ने उसका सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है। अब वह उसी अकाउंट से उसके मित्रों और ससुराल पक्ष के लोगों को मैसेज करता है। इसके अलावा वह अभद्र टिप्पणी भी करता है। महिला का आरोप है वह उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।