फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह पूर्व हुई हत्या के मामले में सीएम ने लिया संज्ञान

Fri, 08 Jul 2016 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल ने पावसर गांव में 18 माह पूर्व हुई एक महिला की हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। मृतका बशीरी के पुत्र फइयाद ने इस संदर्भ में सीएम विंडो पर शिकायत की थी। मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दे चुकी है। हथीन के डीएसपी पृथ्वी सिंह ने इस संदर्भ में 4 मई 2016 को मामले की स्टेट्स रिपोर्ट की शपथपत्र के द्वारा हाईकोर्ट में भी पेश की थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव पावसर में 27 नवंबर 2014 को भूमि विवाद के चलते 65 वर्षीया बशीरी की लाठी, बल्लम व फरसों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। बशीरी के पांच अन्य परिजनों फईयाद, सलीम, तसीन, तस्लीम एवं अकरम को भी इस झगडे़ में चोटे आईं थीं। बहीन थाना पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से दो आरोपी साहिद और इरसाद को ही पुलिस ने अरेस्ट किया था और नौ आरोपी फरार चल रहे हैं। 

डीएसपी ने भी अपनी जांच में हकमुद्दीन, इरफान, सरवरी, सब्बा, अय्यूब, रशीद, आसू , जावेद व नसीम को दोषी पाया था, लेकिन उक्त आरोपी अभी तक फरार चले आ रहे हैं। मृतका के पुत्र फईयाद का कहना है कि आरोपी उन्हें अभी भी जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं। डीएसपी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में कोई लापरवाही नहीं की जाएगी और शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके अनुसार इस मामले में पॉलीग्राफिक टेस्ट भी किया जाना तय हुआ था, परंतु तकनीकी कारणों के चलते टेस्ट नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें