फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डायरी
विज्ञापन

पुलिस ने की शराब बरामद
पलवल। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 14 बोतल अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी पुलिस को देख मौके पर शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंदराज के अनुसार उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि पलवल की भाटिया कालोनी निवासी बग्गा कालोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी बग्गा पुलिस को देख मौके पर शराब को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को मौके पर 12 बोतल देशी और दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो वाहन चुराए
पलवल। चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक हाईवा डंपर, एक बाइक और एक कार को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चोरों ने गांव घोड़ी निवासी दिनेश कुमार के हाईवा डंपर को पृथला के समीप से चोरी कर लिया। इसी प्रकार गांव मिंडकोला निवासी गजेंद्र गांव अल्लीका निवासी दलवीर की बाइक को गांव से ही चोरी कर ले गया। इसी प्रकार गांव टहरकी निवासी आजाद की कार को चोर कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजी अस्पताल के समीप से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा गाड़ी के चालक को लूटने का किया प्रयास
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार अज्ञात युवकों ने टाटा चालक को लूटने का प्रयास किया और तलवार से टाटा पर वार किया। चालक के शोर मचाने पर उक्त लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार गांव अहरवां निवासी सुखवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव किठवाड़ी निवासी सतपाल की टाटा-1109 पर चालक है। गत 29 अगस्त को पीड़ित पलवल मंडी से कपास भरकर महम के लिए चला था तभी गाड़ी मालिक सतपाल ने कहा कि गाड़ी को अलावलपुर रोड पर कांटे पर लगा लो कांटा करना है और में तुम्हारे पीछे बाइक पर आ रहा हूं। पीड़ित गाड़ी को लेकर जब एफसीआई गोदाम के समीप पहुंचा तो दो युवक बाइक पर सवार होकर तथा एक युवक के हाथ तलवार थी और बाइक को गाड़ी के आगे लगाकर रुकवा लिया। दोनों युवक पीड़ित को गाली-गलौंच करने लगे और लूट की नियत से उसे गाड़ी से खिंचने लगे तथा एक युवक ने तलवार से गाड़ी पर वार किया। तभी गाड़ी मालिक सतपाल पीछे से आ गया जिसे देख उक्त युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें