फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत
विज्ञापन

पलवल। जीआरपी थाना अंतर्गत स्टेशन के नजदीक एक 30 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि स्टेशन के नजदीक अलावलपुर पुल के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। शव की पहचान के लिए आसपास के इलाके में सूचना भेज दी गई है। युवक ने बादामी टी-शर्ट पहनी हुई है, गेहुंआ रंग व लंबा चेहरा है। पुलिस ने मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। पहचान होने के बाद मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें