फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम करके आ रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम करके आ रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन

होडल। हसनपुर थाना इलाका स्थित जिम करने के बाद घर जा रहे युवक के साथ पहले मारपीट की इसके बाद गोली मार दी। इस मामले में थाना पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी में गांव गुलावद निवासी सिंह राज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 19 मार्च की देर शाम को जिम करने के बाद गाड़ी से घर के लिए जा रहा था तभी रास्ते में उसे नीरज, नितेश, धर्मेंद्र, परमजीत, रवि जनोली निवासी कृष्ण ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और गोली मारी। उक्त सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें