मुर्गा व्यापारी से हथियार दिखाकर लूट
होडल। क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों ने एक मुर्गा व्यापारी से बंदूक दिखाकर नकदी और फोन लूट लिया। पुलिस न मामला दर्ज कर लिया है। जबलपुर निवासी आसिफ ने शिकायत में कहा कि वह मुर्गा व्यापारी है और 20 मार्च को वह गाड़ी में पानीपत से मुर्गा भरकर जबलपुर के लिए जा रहा था जैसे ही वह होडल स्थित गांव बंचारी के पास पहुंचा तो वह कुछ देर रुका। इसी दौरान एक कार में आए 3-4 युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। व्यापारी ने जब मारपीट का विरोध किया उन्होंने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी से फोन और 11 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए और जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। इस बारे में मुंडकटी पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है।