फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी ग्रुप डी की परीक्षा, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगी ग्रुप डी की परीक्षा, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
पलवल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 17 व 18 नवंबर को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा व नोडल अधिकारी एसडीएम जितेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी बात की तथा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त डा. शर्मा ने बताया कि 10 व 11 नवंबर को भी जिले में ग्रुप डी की परीक्षा पूरी शांति से संपन्न कराई गई थी। इस बार भी परीक्षा को पारदर्शी तरीके और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिन स्कूलों में परीक्षा हैं, उन स्कूलों की शनिवार की छुट्टी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस बार परीक्षा के लिए जिले में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों जीवन ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, बीपीएस पब्लिक स्कूल गांव धौलागढ़ तथा गांव किठवाड़ी में स्थित जीवन ज्योति ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह के स्थान पर हसनपुर के नायब तहसीलदार अजय कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें