फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांप काटने से महिला की मौत
पलवल। शहर थाना अंतर्गत गांव घुघेरा में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया की गांव घुघेरा निवासी 29 वर्षीय मुक्की नामक महिला सोमवार सुबह खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने गई। इस दौरान खेत में उसे सांप ने काट लिया। उपचार के लिए उसे तुरंत पलवल के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के परिजनों को डाक्टरों पर भरोसा नहीं हुआ और मृतक महिला को उपचार के लिए सपेरों व झांडफूंक करने वालों के पास ले गए। सोमवार दिन और रात में इधर-उधर सपेरों को दिखाने के बाद जब सभी ने उसे मृतक बताया। तो मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल लाए गया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें