दानपात्र से 13 हजार रुपये चोरी
नगीना। कस्बा नगीना के प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी ब्रहमदत्त शर्मा ने नगीना थाने में शिकायत दी है कि सोमवार की रात हनुमान मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोरों ने 13 हजार रुपये की चोरी कर ली है। पता लगते ही मंगलवार सुबह हनुमान मंदिर का जायजा लेने के लिए पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन की। पुजारी ब्रह्मदत्त शर्मा की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है। इस घटना पर समाजसेवी रजत जैन, सामाजिक कार्यकर्ता सद्दीक गोरवाल, मुन्नत नंबरदार, हाजी उम्मर ठेकेदार, नसीम खान सरपंच नगीना व अन्य गणमान्य लोगों ने रोष जताया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने तहकीकात के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है तथा केस दर्ज होने की पुष्टि की है।