फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी लेनदेन को लेकर चली गोलियां, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास आपसी लेनदेन के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं और तीन लोग घायल है। घायलों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित नैना नामक युवक के कार्यालय पर आपसी लेनदेन के लिए दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गोलियां चलने लगीं। बताया गया कि एक गोली लाखन को और तीन गोलियां मनोज को लगी हैं। जबकि, एक अन्य युवक को भी गोली लगी है। घायलों को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों के अस्पताल से बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें